फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शिक्षक को हुआ प्यार... छात्रा को लेकर फरार; 10 दिन बाद आनी है युवती की बरात

Mon, 05 Feb 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक शिक्षक अपने स्कूल की छात्रा को ही दिल दे बैठा। उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शिक्षक उसे भगा ले गया। उधर, छात्रा की शादी तय हो चुकी है। 15 फरवरी के बाद उसकी बरात आनी है। उसके पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसे फुसलाकर भगा ले गया। युवती का रिश्ता तय हो चुका है। फरवरी में उसकी शादी होनी है। युवती के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


कलान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 जनवरी की रात करीब एक बजे आरोपी राहुल उर्फ रूम सिंह उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। युवती की 18 फरवरी को शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जेवर आदि की खरीदारी हो चुकी थी। 

युवती अपने साथ शादी के लिए खरीद गए सोने के जेवर व तीन लाख रुपये भी लेकर गई है। परिजन के अनुसार, युवती उसी स्कूल में पढ़ती थी, जहां आरोपी राहुल शिक्षक है। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी सामने आया ऐसा मामला 
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव से युवती को अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो फरवरी को उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। तभी थाना बंडा क्षेत्र के गांव कुआंडांडा निवासी दीनानाथ उनकी पुत्री को अपहरण कर ले गया। मामले में पुलिस ने आरोपी दीनानाथ के खिलाफ धारा 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें