शाहजहांपुर। टीडी, डीपीटी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय बाडूजई प्रथम में एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।
सीएमओ डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि जनपद में समस्त ब्लॉकों में स्कूल आधारित टीडी व डीपीटी टीकाकरण अभियान 20,21, 23, 24, 27, 28 व 30 अप्रैल को चलाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.मोहम्मद आसिफ, एसएमओ डॉ.आकांक्षा यादव, डॉ.शोएब, वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद