फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल तिराहे का होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 08 May 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का टाउनहाल तिराहा जल्द ही एलईडी लाइट्स वाले फव्वारे से गुलजार होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू करा दिया है, जिसके जुलाई में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में फव्वारे का निर्माण प्रस्तावित था। इसी के तहत पालिका परिषद ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। अब तक फाउंटेन की चहारदीवारी को बनाया जा चुका है। इसके बाद इसमें फाउंटेन लगाया जाएगा। साथ ही रेलिंग का निर्माण कराया जाएगा, जिससे किसी वाहन से दुर्घटना होने पर भी फव्वारा सुरक्षित रखा जा सके। फाउंटेन में वाटरप्रूफ्र एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे रात के वक्त रंगीन लाइटों से शानदार नजारा लगेगा।
इस संबंध में नगर पालिका के अवर अभियंता एसके कनौजिया ने कहा कि फाउंटेन का निर्माण करने में करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। कहा कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। कहा कि सुरक्षा के लिहाज से फाउंटेन के चारो ओर रेलिंग लगवाई जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि वह शहर को स्मार्ट बनाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। कहा कि इसके लिए प्रदेश की सपा सरकार से पूरी मदद मिल रही है। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए टाउनहाल तिराहा पर लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ अन्य चौराहों पर भी सौंदर्यीकरण का काम तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें