फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को पढ़ाया, जल्द ही शिक्षिकाओं की नियुक्ति का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्था की पदाधिकारियों ने अंगीकृत स्कूल जीजीआईसी अजीजगंज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

सोमवार को अध्यक्ष नीलम गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्कूल के मैदान में सफाई कराकर पौधरोपण किया। उपाध्यक्ष रेखा मोदी ने रसायन विज्ञान और महामंत्री शैली गुप्ता ने अंग्रेजी विषय को पढ़ाया। कक्षा नौ से 12 तक के सभी बच्चों को एक ही क्लास में बैठाकर पढ़ाया गया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने पर जोर दिया। अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन से वार्ता कर स्कूल में जल्द ही शिक्षिकाओं की नियुक्ति कराई जाएगी, साथ ही अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कराएंगे। सचिव सोनिया गुप्ता, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें