फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 केंद्रों पर संपन्न हुई पीसीएस लोअर परीक्षा

Sun, 17 Jan 2016 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राज्य सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (पीसीएस लोअर) 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें लगभग 9300 अभ्यर्थी आबंटित किए गए थे, लेकिन परीक्षा देने के लिए 52.2 फीसदी अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने को सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा कुल नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। सुबह की पाली में चली परीक्षा में युवक-युवतियों ने योग्यता परखी। इस बीच केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा। एडीएम एफआर समेत आयोग से आए पर्यवेक्षकों ने सभी केंद्रों पर नजर रखी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे से प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर संतुष्टि जताई।
वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुटी रही, ये अभिभावक महिला अभ्यर्थियों से साथ आए थे। पेपर छूटने के बाद केंद्रों के बाहर खासी भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से जाम नहीं लगने दिया। शहर में खानपान की दुकानों और स्टालों पर भी खासी भीड़ जुटी रही। परीक्षा के बाद रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें