फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली फाल्ट पर भारी पड़ रहा जेई संवर्ग का बहिष्कार

Mon, 21 Sep 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पॉवर कारपोरेशन के अवर अभियंताओं का कार्य बहिष्कार शाम और रात के समय बिजली नेटवर्क में होने वाली खराबियों पर भारी पड़ने लगा है। रविवार को देर शाम हथौड़ा की 33 केवी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने का काम कार्य बहिष्कार के कारण रात में नहीं किया जा सका। उधर, मंडी इलाके में व्यस्ततम मुन्नू गंज में भारद्वाजी मोहल्ले को जाने वाले रास्ते पर बिजली का एंगिल दीवार से टूटकर खतरनाक हालत में हवा में झूल रहा है और इससे कभी भी राहगीरों के साथ बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

हथौड़ा सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के जंपर ओवरलोडिंग के कारण रविवार को शाम करीब सात बजे जल गए। यह खराबी आधा घंटे में दूर हो सकती थी, लेकिन जेई संवर्ग के कार्य बहिष्कार पर होने के कारण सब स्टेशन से लाइन का शट डाउन लेने के लिए वहां कोई सक्षम अभियंता मौजूद नहीं रहा। नतीजे में हथौड़ा और रोजा पॉवर सब स्टेशनों से जुड़े करीब 13 हजार घरों में पूरी रात अंधेरा रहा। यह खराबी सोमवार को सुबह दस बजे के बाद दूर हो सकी।
यही नहीं, जेई संवर्ग के कार्य बहिष्कार से शहरी क्षेत्र में बिजली नेटवर्क के अन्य फाल्ट भी सुधार को तरस रहे हैं। उदाहरणार्थ, मुन्नू गंज में राजन कुआं के पास से भारद्वाजी की ओर जाने वाले संकरे रास्ते पर एक मकान की दीवार से लगा बिजली का एंगिल उखड़ गया। एंगिल पर 11 केवी लाइन का केबिल पड़ा होने से वह नीचे गिरने के बजाय हवा में झूलते हुए किसी भी समय राहगीरों पर बज्रपात साबित हो सकता है। सोमवार को सुबह नियमित कटौती नहीं होने के बावजूद शहर की ककरा कलां, अब्दुल्लागंज, बाला तिराही आदि क्षेत्रों की 11 केवी लाइनों पर िट्रिपंग और जंपर जलने जैसी मामूली खराबियों से सप्लाई में बाधा पड़ी।
विज्ञापन



बिजली व्यवस्था में सुधार
को एसडीएम को ज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू कराए जाने की मांग को लेकर सामाजिक चेतना संस्थान के जिलाध्यक्ष मनीष अवस्थी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पुवायां के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में प्रतिमाह 50 रुपए फिक्स चार्ज जोड़ा जा रहा है जो कि शहरी उपभोक्ताओं से लिया जाता है, जबकि पुवायां को बिजली देहात के शेड्यूल के अनुसार दी जा रही है। यदि फिक्स चार्ज वसूला जाए तो शहरी क्षेत्र के अनुसार बिजली दी जानी चाहिए। इसके अलावा अप्रैल 2015 के बाद से उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहे हैं। अधिकारियों से जानकारी करने पर बताया जाता है कि हैंड बिलिंग का ठेका नहीं हो सका है, इस कारण समस्या आ रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
ज्ञापन में समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन पर फैजान अली, जयकृष्ण मिश्रा, अमर शुक्ला, अशोक मिश्रा, सुभाषचंद्र, विजयपाल सहित तमाम कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें