नगर के पाश इलाके हों या फिर मलिन बस्तियां, यहां रहने वालों की रातों की नींद उड़ गई है। कारण दिनोंदिन संख्या बढ़ा रहे मच्छर हैं। इनसे हर कोई परेशान है। अभी मौसम में हल्का परिवर्तन हुआ, लेकिन मच्छरों ने हमला बोल दिया है। नगर के पाश इलाकों में वह छिपकर रह रहे हैं, लेकिन सामान्य बस्तियों में उनका विचरण साफ दिख रहा है। मलिन बस्तियों में तो यह झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। पाश इलाकों में रहने वाले इनको दूर रखने के लिए कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं, बावजूद यह मच्छर धुएं और ल्यूकेड के आदी हो चुके हैं। नगर का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जो मच्छर प्रभावित न हो। मलिन बस्तियों में रहने वालों ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के साथ ही फागिंग कराने की मांग की है। पालिका की आरे से अभी तक नगर में फागिंग नहीं कराई है। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जल्द ही फागिंग की व्यवस्था कराई जाएगी।