रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से होली और बसंत के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसंतोत्सव नामक समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। एसपी कॉलेज में आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। लीड कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में एसएस कॉलेज, भसीन पब्लिक स्कूल, बाबा विश्वनाथ बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने होली और बसंत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। डॉ. अर्निका मिश्रा, चंद्रभान त्रिपाठी, नरेंद्र सेठ, वंदना अग्रवाल, राकेश उपाध्याय, कमल किशोर गुप्ता, मीनाक्षी खंडेलवाल, सोनल त्रिपाठी आदि ने संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की। संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और महासचिव हिमांशु पाराशरी की देखरेख में हुए बसंतोत्सव में डॉ. अवनीश मिश्रा, सुनील अग्निहोत्री, डॉ. सुरेश मिश्र, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, कमल चतुर्वेदी, डॉ. संजय पाठक, डॉ. अनिल त्रेहन, श्याम कुमार पाराशरी, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मनीष कुमार, मनोज अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ पांडेय, गीता पांडेय, आशापाल, सुखप्रीत माटा, गुरमीत लांबा, महेश चंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र दीक्षित, उमेश दुबे, पुष्पा गौतम समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।