मुमुक्षु महोत्सव की भजन संध्या के दौरान पुरातन छात्रों को सम्मानित करते एसएस लॉ कॉलेज प्राचार्य
शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव में सोमवार शाम को भजन संध्या में अमिय मिश्रा ने मुझे ले चल अयोध्या धाम...भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। भारतखंडे संगीत संस्थान लखनऊ से आए अंकित सिंह ने राम का गुण गान करें...सुनाया। अंशु मौर्य और कार्तिक सक्सेना ने जन-जन के प्रिय राम लखन वन को जाते हैं...सुनाकर सभी का मन मोह लिया। अश्वनी सक्सेना, डाॅ. प्रतिभा सक्सेना तथा कॉलेज की छात्राओं ने भजन सुनाए। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों का सम्मान किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसएस कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल, एसएस लाॅ कालेज के प्राचार्य डा. जेएस ओझा, आशुतोष मेहंदीरत्ता, डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता तथा डॉ. रामनिवास गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर एसएस कॉलेज की संगीत विभागाध्यक्ष डाॅ. कविता भटनागर, रचना श्रीवास्तव, कॉलेज सचिव डाॅ. एके मिश्रा, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. संतोष प्रताप सिंह, शिवओम शर्मा, डाॅ. सचिन खन्ना, डाॅ. रूपक श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।