फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: थाने आने वाले छोटे मामलों को भी गंभीरता से लें

Mon, 21 Oct 2024 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने शनिवार को पुवायां थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि छोटे मामलों में भी गंभीरता से जांच और कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे विवाद को बड़ा रूप लेने से पहले ही निपटाया जा सके।
विज्ञापन

इससे पहले एसपी थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व मालखाने में गए। इसके बाद एसपी ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। लंबित विवचनाओं, समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों पर की गई कार्रवाई आदि के बारे में जानकारी ली। कहा कि थाने में आने वाले हर नागरिक की बात को ध्यान से सुना जाए और उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाए। एसपी ने थाना परिसर में साफ सफाई रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ पंकज पंत, थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान, निरीक्षक क्राइम राकेश सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें