पुवायां में बैंक के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते सीओ। स्रोत पुलिस
पुवायां। एसपी राजेश एस. के निर्देश पर मंगलवार को सीओ ने क्षेत्र में स्थित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंकों के बाहर खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली।
सीओ पंकज पंत ने बैंकों की सुरक्षा के लिए भेजी गई पुलिस टीमों की लोकेशन लेने के साथ ही निर्देश दिए कि बैंकों के बाहर खड़ी बाइकों आदि को भी चेक करें। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्ध लोगों पर निगाह रखें और बेवजह खड़े होने पर कारण पूछकर कार्रवाई भी करें। यह भी ध्यान रखा जाए कि बैंकों के बाहर बाइक आदि लॉक कर खड़ी की जानी चाहिए। सीओ ने कहा कि सतर्क रहने से घटनाओं को टाला जा सकता है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। संवाद