फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली वेंटिलेटर एंबुलेंस

Wed, 18 Sep 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस के उद्घाटन पर बोलते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज को गंभीर रोगियाें को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस मिली है। मंगलवार को मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए निर्देशित किया।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की सीएसआर निधि के अंतर्गत राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग को वेंटिलेटर एंबुलेंस दी गई है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने कहा कि गंभीर मरीजाें को दूसरे अस्पताल लेकर जाने में दिक्कत नहीं होगी। इसके संचालन के लिए सीएमओ और प्राचार्य चर्चा कर लें। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि रोगी के ऊपर बोझ नहीं पड़े और एंबुलेंस का संचालन भी होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महानगरों के अस्पतालों से संपर्क कर एंबुलेंस के किराये के बारे में जानकारी लेकर अग्रिम निर्णय लेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें