फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंकों के बाहर बेवजह खड़े होने वालों पर करें कार्रवाई

Wed, 18 Sep 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में बैंक के बाहर  सुरक्षा  व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते सीओ। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुवायां। एसपी राजेश एस. के निर्देश पर मंगलवार को सीओ ने क्षेत्र में स्थित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंकों के बाहर खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ पंकज पंत ने बैंकों की सुरक्षा के लिए भेजी गई पुलिस टीमों की लोकेशन लेने के साथ ही निर्देश दिए कि बैंकों के बाहर खड़ी बाइकों आदि को भी चेक करें। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्ध लोगों पर निगाह रखें और बेवजह खड़े होने पर कारण पूछकर कार्रवाई भी करें। यह भी ध्यान रखा जाए कि बैंकों के बाहर बाइक आदि लॉक कर खड़ी की जानी चाहिए। सीओ ने कहा कि सतर्क रहने से घटनाओं को टाला जा सकता है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें