फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेता जी के सपनों को साकार करने का लें संकल्प

Wed, 11 Oct 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंटा ​स्थित सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपाई। स्त्रोत-स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के ऐसे महान नेता हुए हैं, जिन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए समाजवादी विचारधारा के माध्यम से वंचितों के लिए संघर्ष किया। नेताजी की पहली पुण्यतिथि पर उनके सपनों को साकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प हमें लेना चाहिए। पूर्व विधायक दल सिंह यादव, रणंजय सिंह यादव, गायत्री वर्मा, सैयद रिजवान अहमद,चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव वर्मा, राजेश, कमल किशोर कठेरिया, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इदरीस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें