सैफई में प्रदेश सरकार द्वारा खोले गए महाविद्यालय को मान्यता नहीं देने पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट कैंपस पर जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल का पुतला फूंका।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सयुस की नगर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष शाकिर खां ने राज्यपाल राम नाईक को शिक्षा विरोधी बताया। समाजवादी व्यापार सभा के जिला सचिव मुजम्मिल खां ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है, लेकिन राज्यपाल मोदी सरकार के इशारे पर समाज हित के प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं। अग्निवेश समाजवादी ने कहा कि महाविद्यालय को अनुमति न देकर राज्यपाल ने अपना भाजपाई मुखौटा उजागर कर दिया है। बाद में राष्ट्रपति के नाम एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को ज्ञापन देकर सैफई में डिग्री कॉलेज को अनुमति देने की मांग की गई। प्रदर्शन में रजनीश वर्मा, सलीम अख्तर, अब्दुल खालिद खां, सफीक खां, राजन सिंह आदि शामिल रहे।