फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: मृतक के परिवार पर अफसरों की नजर

Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला मोहम्मदजई के यासीन की तीन दिन पहले लखनऊ पीजीआई में स्वाइन फ्लू से मौत होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मृतक के परिवार के सभी सदस्यों पर सारा ध्यान फोकस किए हैं। विभागीय टीम ने रविवार को दूसरे दिन भी यासीन के घर जाकर परिवार के सदस्यों की गहन जांच की, लेकिन उनमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नहीं मिले। गत 28 अप्रैल को जुकाम-बुखार जैसी मामूली बीमारी वाले लक्षणों की चपेट में आए यासीन को दवाओं से लाभ नहीं हुआ तो शहर के एक डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ जाने की सलाह दी थी। वहां के निजी अस्पताल में भी हालत नहीं सुधरने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। तीन मई को लिए गए ब्लड सैंपल से स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई, लेकिन इलाज के दौरान पांच मई को उनकी मौत हो गई। पीजीआई से ई-मेल के जरिए यह सूचना सीएमओ कार्यालय पहुंचने के बाद से विभागीय अमला खासा एक्टिव है। सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने बताया कि यासीन के घरवालों को टेमी फ्लू की डोज दी जा चुकी है। रविवार को भी टीम ने जांच की, लेकिन परिवार में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं दिखाई दिए। उन्हाेंने कहा कि मृतक और उसके परिवार के लोग भले ही शहर से बाहर नहीं गए हों, स्थानीय शादियों में शामिल हुए है। इसलिए हो सकता है कि यासीन शादी मेें बाहर से आए किसी मेहमान द्वारा लाए गए स्वाइन फ्लू वायरस की चपेट में आया हो। सीएमओ के अनुसार इसी आशंका को मिटाने के लिए अब यासीन के परिवार पर एक सप्ताह निगाह रखी जाएगी क्योंकि स्वाइन फ्लू का वायरस इसी अवधि में अटैक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें