फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब 19 बच्चों को निजी स्कूल में मिला प्रवेश

Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच का नर्सरी और 14 का कक्षा एक में दाखिल, कुल आवेदन आए 34
 निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अभी तक बीएसए कार्यालय में 34 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से 19 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में नर्सरी और कक्षा एक में प्रवेश दिला गया है। 
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा के लिए समूचे जिले में अभी तक 34 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें पांच बच्चों का प्रवेश नर्सरी और 14 का कक्षा एक में प्रवेश होना था। तीन आवेदन पत्रों में अभिभावक की आय संबंधी प्रमाण पत्र नहीं लगा था। उनके प्रमाण पत्र मिलते ही प्राइवेट स्कूलों मेें प्रवेश दिला दिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि 12 ऐसे आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने बच्चों के प्रवेश अपने आवास से निर्धारित दूरी एक किलोमीटर परिधि से बाहर के स्कूलों में दिलाने को कहा है। यदि ये अभिभावक एक किलोमीटर परिधि वाले निजी स्कूल में बच्चे का प्रवेश दिलाना चाहते हैं, तो दिला दिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि निजी स्कूलों में केवल नर्सरी और कक्षा एक में ही प्रवेश का नियम हैं। ऐसे बच्चों के लिए शासन की ओर से अधिकतम 450 रुपये या फिर इससे कम स्कूल का शुल्क विभाग के माध्यम से जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें