फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू : संदिग्ध मरीजों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी समेत पांच राज्यों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई मरीज सामने नहीं आया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सकों को आवश्यक सावधानी बरतने और संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को अन्य रोगों से पीड़ित काफी संख्या में मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज, जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें, उनकी जांच और उपचार को लेकर चिकित्सकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, घबराने की नहीं।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

अचानक तेज बुखार आना, सूखी खांसी और गले में खराश, सिरदर्द होना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी और थकान, नाक बहना या बंद होना, कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी

बचाव के लिए क्या करें

खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें, हाथों को साबुन से नियमित रूप से साफ करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक सावधानी बरतें, फ्लू जैसे लक्षण होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचें, लक्षण गंभीर होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

(जैसा कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें