बता दें व्यापारी हरिकिशोर गुप्ता के भांजे भवनेश गुप्ता की पत्नी निशी गुप्ता की 15 फरवरी तबीयत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उनकी मौके के बाद उनके परिवार के 11 वर्षीया वंशिका, 38 वर्षीय भरत गुप्ता और 36 वर्षीय पम्मी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सेंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इसके बाद तीनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। उनके परिवार के दो सदस्यों का और सेंपल लिया गया था। सीएमओ कमल कुमार ने बताया कि शनिवार को पांचों लोगों की रिपोर्ट आ गई हैं जो कि निगेटिव हैं।
इसके अलावा थाना रोजा क्षेत्र में दुर्गा इंक्लेव निवासी केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के शिक्षक कामता प्रसाद की बेटी कामना को शुक्रवार की रात स्वाइन फ्लू के लक्ष्णों को देखते हुए भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने बताया कि लड़की को कई दिनोें से बुखार आ रहा था। उसे स्वाइन फ्लू की दवाई दे दी गई है। सुधार नहीं होने पर उसका सेंपल भेजा जाएगा।