फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को मिली एआईयू की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने विश्वविद्यालय को सदस्यता प्रदान की है।
विज्ञापन

एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने पत्र भेजकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को इसकी औपचारिक जानकारी दी है। सदस्यता 31 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और विश्वविद्यालय को एआईयू के नॉर्थ जोन में स्थान दिया गया है। कुलपति ने बताया कि एआईयू की सदस्यता मिलने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर की अंतर-विश्वविद्यालयीय गतिविधियों में भागीदारी के नए अवसर खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें