फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवि बनाना चाहता था इसलिए मुझे फंसाया; दुष्कर्म के केस में बरी होने के बाद बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री

Sat, 03 Feb 2024 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि प्रगति को रोकने के लिए हमारे ऊपर हमले किए। पहले एक मुकदमा दर्ज कराया गया। इतने से मन नहीं भरा तो दूसरा मुकदमा लिखाने का षड्यंत्र रचा गया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में दुष्कर्म के आरोप से बरी होने के बाद शुक्रवार को मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आने पर स्वयं ही स्वामी सुखदेवानंद कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने पर चर्चा की थी। हमारी यह मुहिम कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी और विरोध शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री योगी के साथ घनिष्ठता से ईर्ष्या करने वालों ने मुझ पर हमले किए। इससे मेरी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। 

विज्ञापन


एसएस लॉ कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि प्रगति को रोकने के लिए हमारे ऊपर हमले किए। पहले एक मुकदमा दर्ज कराया गया। इतने से मन नहीं भरा तो दूसरा मुकदमा लिखाने का षड्यंत्र रचा गया। चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया। साजिश के संकेत पूर्व में ही मिल गए थे। पीएम मोदी की न्यूयार्क में सभा के दौरान उनके व मुख्यमंत्री योगी के चित्र के साथ दुष्कर्म की कहानी के पत्रक विरोधियों ने बंटवाए ताकि योगी को नुकसान पहुंचा सकें। वर्ष 2012 से 2024 तक वह काफी ज्यादा परेशान रहे। 

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: बदायूं में सरकारी आवास में रहती थीं ज्योत्सना राय, मौके से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन


राम मंदिर के लिए था राजनीतिक जीवन
स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि साजिश करने वाले खुद नंबर एक बनें लेकिन हमारा नुकसान न करें। हमारा राजनीतिक जीवन राम मंदिर आंदोलन के लिए था। श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राजनीतिक जीवन से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कार्यक्रम के लिए विशेष निमंत्रण मिला था, लेकिन सीएम योगी को हम बदनाम नहीं करना चाहते। इसलिए अयोध्या नहीं गए। 

विज्ञापन

'सात साल में मेरे लाडले के हाथ में होगा देश का नेतृत्व'
चिन्मयानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारा सपना और संकल्प हैं। वह देश को ऐसा मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं, जिसका कोई विकल्प नहीं होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सात साल में देश का नेतृत्व मेरे लाडले व्यक्ति के हाथ में होगा। चिन्मयानंद ने कहा कि उस व्यक्ति से निजी संबंधों का लाभ जिले को दिलाना चाहते थे। कुछ लोगों को यह रास नहीं आया। जनपद में निजी हित के लिए ज्यादा विकास हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें