जैतीपुर। गांव पलिहुरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के पलिहुरा गांव के रहने वाली बबलू की पत्नी फूलमती देवी (30) की बुधवार दोपहर मौत हो गई। ससुराल वाले कमरे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलमती के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। भाई पप्पू निवासी ग्राम गुलाउ थाना मदनापुर ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।