फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
निगोही में मृतक रोहित का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। मेहमानी में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने फूफा पर खाने में जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव शहतेपुर निवासी रोहित (25) एक सप्ताह पहले दिल्ली से गांव आया था। 19 जनवरी को शाम करीब छह बजे रोहित थाना सेरामऊ दक्षिणी निवासी रिश्ते के फूफा शिवकुमार के घर गया था। फूफा शिवकुमार ने बताया कि रोहित ने खाना खाया और सो गया। रात करीब 10 बजे उसे उल्टी हुई। 20 जनवरी की सुबह रोहित की मौत हो गई। सूचना पर रोहित के चाचा संजय और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। रोहित के शव को गांव शहतेपुर ले आए। रोहित के जेब से चूहा मारने की दवा का पर्चा मिला है। चाचा संजय ने फूफा शिवकुमार पर खाने में जहर देकर रोहित की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि रोहित और उसके चाचा संजय दिल्ली में अलग-अलग फैक्टरी में सिलाई का काम करते थे। चाचा संजय की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें