फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक सोमू का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक युवक का शव रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि परिजन ने किसी रंजिश से इंकार किया है। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह सिर पर चोट लगना आई है। चोट कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव का रहने वाला सोमू पांडे बुधवार रात दस बजे अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। पिता संजीव पांडेय ने बताया कि अमूमन सोमू तड़के चार बजे घर वापस आ जाता था। मगर वह गुरुवार सुबह वापस नहीं आया। इसी बीच गांव के चौकीदार ने घर आकर बताया कि उसके बेटे सोमू का शव गांव के बाहर रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। आननफानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने ब्रह्मपाल ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक व्यक्ति के घर में घुस गया। इस पर शक के आधार पर पुलिस ने उस घर का कमरा सील कर दिया। उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सोमू शराब का आदी था। ऐसा भी हो सकता है कि शराब के नशे में वह गिर गया हो और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई हो। ऐसा भी माना जा रहा है किसी ने गला दबाकर या शराब में जहर देकर हत्या की हो और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव रेलवे फाटक के पास डाला गया हो। सोमू की चप्पलें उसके शव से थोड़ी दूरी पर मिली हैं। सोमू का बड़ा भाई सोनू पांडेय शाहजहांपुर में एक कपड़े की दुकान में काम करता है वहीं सोमू खेतीबाड़ी देखता था। सबसे छोटा भाई बासु अभी पढ़ रहा है। रोजा एसओ डीके शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी एस आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। युवक की नाक से खून निकल रहा था। शरीर में कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है। अगर हत्या हुई होगी तो दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें