फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नोएडा से लौटते समय संदिग्ध डेंगू मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी रीतेश दीक्षित (30) की मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार, डॉक्टर ने उनमें डेंगू के लक्षण बताए थे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश दीक्षित के छह बेटों में दूसरे नम्बर का रीतेश अपनी पत्नी मंजू दीक्षित व दो बच्चों के साथ नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। ओमप्रकाश दीक्षित के अनुसार, दो दिन पहले रीतेश को बुखार आया। डॉक्टर ने डेंगू बुखार के लक्षण बताते हुए उसे भर्ती हो जाने की सलाह दी। परिजनों को जानकारी होने पर उसे घर बुला लिया। बुधवार देर रात वह गाड़ी से जलालाबाद को रवाना हुआ। गुरुवार सुबह करीब सात बजे जब वह कटरा के पास था। तभी उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। जब तक उसे उपचार मिल पाता। उसकी सांसें थम गई। रीतेश नगर में होने वाली रामलीला में लक्ष्मण के बाद कई साल तक मेघनाद की भूमिका निभाता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें