फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा, वसुंधरा के खिलाफ आप ने दिया धरना

Sat, 27 Jun 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री ने लंदन प्रवास के दौरान आईपीएल के वित्तीय मामलों में दोषी ललित मोदी को संरक्षण देकर बचाने की कोशिश की। उधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मोदी की मदद की। इसके बदले में ललित उनके बेटे दुष्यंत की कंपनी में 11 करोड़ रुपये का निवेश किया।
कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने असंवैधानिक कार्य किया है। इसलिए इन लोगों को पदों से बर्खास्त करके देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए। इस दौरान अजय वर्मा, कीर्तिमान च्यवन, राशिद जमाल, मनोज मिश्रा, दीप अवस्थी,  कृष्ण कुमार रस्तोगी, शशिभूषण जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें