बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को देखकर लोग अचंभित होकर रह गए। युवाओं ने मोदी के हमशक्ल मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन उप्र के अभिनंदन पाठक उर्फ जूनियर मोदी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। अभिनंदन पाठक किसी काम से डीएम से मिलने आए थे। उनके साथ मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद हुसैन नकवी और डॉ. टीआर उर्फ राज सम्राट भी थे। अचानक मोदी का चेहरा सामने आते ही युवा हतप्रभ होकर उन्हें देखते ही रह गए। आननफानन में उनसे परिचय कर युवाओं ने फूलमालाओं का इंतजाम किया और जूनियर मोदी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सलमान खान, सुनील शर्मा, सुधीर सिंह, राजू कुरैशी, मो. हुसैन, गौरव सिंह, अनूप कुमार, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।