शाहजहांपुर। जनपद के सरप्लस शिक्षकों का तबादला होने के बाद भी मानक पूर्ण नहीं करने पर रिलीविंग अटक गई है। मंगलवार को शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात कर रिलीव नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई, साथ ही लखीमपुर बीएसए के आदेश का हवाला दिया। उन्हें आश्वासन दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्र अनुपात से ज्यादा शिक्षक होने पर परिषद ने तबादलों को शुरू किया था। प्रत्येक ब्लाॅक से शिक्षकों की सूची जारी करने के साथ ही पोर्टल पर विकल्प वाले स्कूलों की सूची भी जारी की थी। जनपद के करीब तीन सौ से ज्यादा शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 263 शिक्षकों को तबादले के लिए मंजूरी मिल गई थी।
इसके बाद मानक पूर्ण नहीं होने पर तबादले वाले शिक्षकों को रिलीव करने से रोक दिया था। हालांकि, बीएसए ने पत्र जारी कर स्पष्ट कहा था कि एकल या बंद स्कूल होने की स्थिति पर शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया जाए। मंगलवार को सरप्लस शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंच गए और रिलीव नहीं करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने उच्च अधिकारियों के पत्र का हवाला दिया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में रिलीव करने का आश्वासन दिया है।