फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पर्यवेक्षक के ही चुनाव कराने का प्रयास

Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी शहीद इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव के लिए डीआईओएस के पर्यवेक्षक भेजने से इंकार करने के बावजूद एक पक्ष ने चुनाव कराने का प्रयास किया। जब दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो टकराव के आसार बन गए। इसे देखते हुए प्रशासन ने चुनाव पर रोक लगा दी और पुलिस का पहरा बैठा दिया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि काकोरी शहीद एजूकेशनल सोसाइटी शाहजहांपुर ने वकील के  माध्यम से काकोरी शहीद इंटर कॉलेज जलालाबाद की नवीन प्रबंध समिति का चुनाव कराने के लिए बरेली के एक समाचार पत्र में 21 दिसंबर को विज्ञप्ति निकालकर 29 मार्च को चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का अनुरोध किया था, लेकिन डीआईओएस ने यह कहते हुए कि चूंकि काकोरी शहीद एजूकेशनल सोसाइटी शाहजहांपुर का प्रबंधकीय विवाद एसडीएम कोर्ट में लंबित है, लिहाजा पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्होंने चुनाव पर रोक लगा दी। इसके बावजूद एक गुट ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी। दूसरे पक्ष को जब इसकी भनक लगी तो उसने एसडीएम और कोतवाल से शिकायत की। झगड़े की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत ही संभावित मतदान स्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया और चुनाव पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें