कुर्रियाकलां। पसगवां गांव स्थित गोविंद गोसदन में गोपाष्टमी पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। भगवा परिवार के सदस्यों ने गोशाला पहुंचकर गायों के बीच बालाजी का भव्य दरबार सजाया। शाम को सभी ने भगवा वस्त्रों में सुंदरकांड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया। पाठ के उपरांत आयोजक गोपाल शर्मा ने बालाजी की आरती एवं विशाल शर्मा ने प्रसाद वितरण किया। पाठ में डॉ. विजय पाठक, आलोक मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र शुक्ला आदि का सहयोग रहा। संवाद