फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1.20 करोड़ रुपये से सुनासीर नाथ धाम का जल्द होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। विधायक चेतराम के प्रयास से सुनासीर नाथ धाम का करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

सुनासीर नाथ धाम पर अब तक सुलभ शौचालय, महिला श्रद्धालुओं के नहाने को स्नानागार और वहां श्रद्धालुओं के ठहरने का उचित प्रबंध नहीं हो सका है। सुनासीर नाथ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की मांग पर विधायक चेतराम ने पर्यटन विभाग से धनराशि स्वीकृत कराई है। विधायक चेतराम ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। महिलाओं के लिए शौचालय और उनके नहाने के लिए घाट पर उचित व्यवस्था के लिए उन्होंने अतिरिक्त धनराशि मंजूर कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें