फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी का अवकाश प्रारंभ...बच्चों को दिया गृह कार्य

विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम स्कूल तेरा में अवकाश होने के बाद खुशी मनाते बच्चे। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिए गए। स्कूलाें के गेट अब 16 जून को खुलेंगे। अंतिम दिन बच्चों को गृह कार्य दिया गया। छुट्टी होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक उठे।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल तेरा में ग्रीष्मावकाश से पहले छात्रों को गृह कार्य दिया गया। साथ ही छुट्टी की घोषणा के साथ ही बच्चे खुश हो गए। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने छात्रों को गर्मी में अधिक पानी पीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धूप में अधिक समय नहीं रहें। गृह कार्य प्रतिदिन पूरा करें।
बच्चों से संपर्क बनाए रखने के लिए शिक्षा है अनमोल रतन व्हाटसएप ग्रुप बनाया गया है। उस पर जानकारी कर सकते हैं। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया ने रोज एक सुलेख लिखने पर जोर दिया। इस मौके पर सारिका गुप्ता, अरफी, सिदरा, विशाल, अजनीफ, उम्मे साफिया, कमल, अहम, खुशनसीब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें