फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ब्लॉक के चलते साढ़े चार घंटे देरी से आई समर स्पेशल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन पर ब्लॉक के चलते शुक्रवार को कई ट्रेनें देरी से आईं। इस बीच रेलवे ट्रैक को मजबूत करने का काम किया। ब्लॉक के चलते वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन भी साढ़े चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाउन लाइन में दोपहर एक से शाम साढ़े पांच बजे तक रेलवे लाइन पर पत्थर डालने का कार्य किया गया। इसी तरह दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक टिसुआ ओर पितांबरपुर के बीच ब्लॉक रहा। इस बीच डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस जा चुकी थीं, लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद आने वाली ट्रेनें फंस गईं।
समर स्पेशल ट्रेन 3:53 बजे के स्थान पर साढ़े आठ बजे आई। इसी तरह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी छह बजे के स्थान पर 7:43 बजे पहुंची। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें