खालसा शिशु शिक्षा सदन रामनगर में चल रहा क्रिएटिव समर कैंप पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया।
मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चले शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने बाल साहित्यकार डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, ओंकार मनीषी, अजय शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. स्वप्निल यादव आदि के साथ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेधावियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पुरस्कृत होने वालों में हसनैन, अंशिका, अरविंद, नवनीत, काजल, सारा, प्रेरणा, दरक्शां, वंश, अंशिका, शिवांगी, मनप्रीत, मंजरी, वर्षा, निर्वेश, सुमित, शेफाली, ललिता, रिशा, कफील, मीनल, भव्या, निहकत, सहर, ईशिता, मानसी, अजीत, हिमांशु, महरा खान, नुसरत, तनिष्क, पवन, साक्षी, रोशनजहां, गगनदीप कौर विजेता रहीं। संस्था के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सचिव डॉ. गौरव कौशल ने आभार व्यक्त किया।