फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला बक्सरिया में रिटायर्ड इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के बेटे ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पत्नी से मनमुटाव बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी महेंद्र धिंगरन इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर थे। उनका बेटा मोहित धिंगरन (42) घर में किराने की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम मोहित चुपचाप अपने कमरे में चला गया। वह खाना खाने लिए कमरे से नहीं निकला तो पिता महेंद्र ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर वह उठकर देखने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उनके कई आवाजों देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो मोहित चादर के सहारे छत के कुंडे में लटका हुआ था, जिससे महेंद्र की चीख निकल गई। इसका पता लगने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर एसएसआई शिवरन सिंह और कोतवाली चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने शव नीचे उतरवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मोहित की पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। अपनी दो बेटियों के साथ पिछले चार महीने से वह मायके में रह रही है। इसी बात को लेकर मोहित मानसिक तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें