फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदापुर में ट्रक पलटा, चालक घायल

Sat, 10 Jan 2015 12:32 AM IST
मकसूदापुर (बंडा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व गन्ने से भरी सात ट्राली पलट जाने के बाद भी सड़क को सही कराए जाने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी सड़क पर शुक्रवार को गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव मकसूदापुर में बजाज चीनी मिल है। यहां रोजाना सैकड़ों ट्राली और ट्रक गन्ना लेकर पहुंचते हैं। मिल तक जाने वाली सड़क पर काफी समय से गहरे गड्ढे हैं। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। दो दिन पूर्व गन्ने से भरी सात ट्राली रोड पर पलट गई थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।
शुक्रवार को गांव ररूआ निवासी अहसान पूरनपुर के कनपारा सेंटर से गन्ना लादकर ट्रक को चीनी मिल ले जा रहा था। गांव मकसूदापुर में एक पहिया गड्ढे में जाने से ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे में अहसान घायल हो गया। उसे बिलसंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें