फोन में है रिकॉर्डिंग
मनोज ने सुसाइड नोट में मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग होने का जिक्र किया। रिकॉर्डिंग में उन्होंने सोच-समझकर कार्रवाई करने के लिए लिखा है। साथ ही डीएम से पीएफ और बीमा की धनराशि दिलाने की गुहार भी लगाई है। मनोज के पिता ब्रह्मदत्त और माता की मौत के बाद चार भाइयों में दो की पहले ही मौत हो चुकी है। वह भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनका छोटा भाई संदीप हरिद्वार में मजदूरी करता है।
ये आरोप लगाए
पत्नी नीरज ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के अधिकारियों की प्रताड़ना और संस्थान के दबावपूर्ण वातावरण से तंग आकर उनके पति ने आत्महत्या की है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में यूपी शुक्ला (उमेश प्रताप शुक्ला) का भी जिक्र किया है। ये अधिकारी उन्हें आए दिन नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। एक बार नौकरी से निकाल भी चुके थे। आरोप लगाया कि बजाज कंपनी प्रबंधन ने भी अपने अधिकारियों के इस उत्पीड़न को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
मकसूदापुर चीनी मिल के मीडिया प्रभारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस दुखद घटना से पूरा मिल प्रबंधन गहरे दुख में है। उनके परिवार की मिल प्रबंधन के प्रति नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से इसमें अधिकारियों को दोषी ठहराया जाना उचित नहीं है। मिल प्रबंधन उनके परिजनों के दुख में शामिल है। मामले की पुलिस विवेचना में वास्तविक तथ्य सामने आ जाएंगे।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि मनोज की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।