फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिविर में दिया गन्ना किसानों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर और गन्ना विकास परिषद पुवायां की ओर से संयुक्त रूप से गांव ढका घनश्याम में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. कपिल कुमार ने गन्ना उत्पादन तकनीक, सिंगल बड से गन्ना पौध तैयार करना, गन्ना उपज और चीनी परता में वृद्धि, गन्ना बोआई की संशोधित ट्रेंच विधि, कार्बनिक खाद और रसायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग, गन्ने के साथ सहफसली खेती, गन्ना पेड़ी प्रबंधन, गन्ना फसल सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष सुग्रीव पाठक ने कहा कि यदि हम वैज्ञानिक विधि से खेती करें तो गन्ने की एक बार बोआई कर तीन बार कटाई कर अधिक गन्ना उत्पादन के साथ आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं। शिविर में 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन में सतीश कुमार सिंह, शोभित शुक्ला, निर्मल सिंह , अंकित कुमार, मुकेश कुमार, संजीव शुक्ला सहित कई मिलकर्मियों का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें