फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना विकास अधिकारी ने दर्ज कराई बाट चाेरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड के गन्ना विकास अधिकारी अमित ने कांट थाने में बाट चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गन्ना विकास अधिकारी ने बताया कि वह जिला लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के पिपरागूम के रहने वाले हैं। बताया कि उनकी मिल का गन्ना क्रय केंद्र रमापुर पश्चिमी, बरेंडा में लगता है। 14 फरवरी की रात क्रय केंद्र से बाट चोरी हो गए। 50 किलो के 19 बाट, 20 किलो के दो बाट, 10 किलो का एक बाट चोरी कर लिया गया। बरेंडा गांव निवासी चौकीदार राजपाल केंद्र पर मौजूद था। चोर ने चौकीदार के सोने के दौरान घटना को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें