फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। चीनी मिल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए गन्ना किसानों ने मंगलवार देर रात चीनी मिल के तौल कांटे पर तौल बंद करा दी। इसके कारण तीन घंटे तक चीनी मिल बंद रही। बाद में मिल प्रबंधक की गन्ना किसानों से हुई समझौता वार्ता के बाद तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग दो बजे ट्रैक्टर ट्रॉली तौल कांटे पर गन्ना किसानों ने मिल प्रबंधक के रवैये से नाराज होकर तौल बंद करा दी। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने कुछ गन्ना किसानों से अभद्र व्यवहार किया है। इसलिए तौल बंद कराने को मजबूर होना पड़ा है। रात के समय तौल बंद होने से गन्ने से भरे ट्रकों के गन्ने की पेराई हो जाने के बाद चीनी मिल बंद हो गई। गन्ना किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक मिल प्रबंधक आकर गन्ना किसानों से आकर अपनी गलती स्वीकार नहीं करते तब तक सप्लाई नहीं की जाएगी।
बुधवार अल सुबह करीब पांच बजे मिल प्रबंधक जंग बहादुर यादव और आक्रोशित गन्ना किसानों के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद किसानों ने तौल कांटे पर अपने गन्ने की सप्लाई देकर मिल को सुचारुकराया। प्रधान प्रबंधक चीनी मिल जंग बहादुर यादव ने बताया कि गन्ना किसानों को कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिसके कारण वे नाराज थे। मैंने गन्ना किसानों से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन

मैंने कहा था कि गन्ना ट्रक और ट्राली एक-एक करके तौले जाएं इसी बात को लेकर शायद गन्ना किसान नाराज हो गए होंगे। बाद में किसानों से हुई वार्ता के बाद गन्ने की तौल शुरू हुई। इस दौरान चीनी मिल का कार्य बंद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें