फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के पूर्वकर्मचारी विधायक के साथ डीएम से मिले

Tue, 30 Jan 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
dm with sugarcane workers
विज्ञापन
पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल के पूर्वकर्मी मंगलवार को विधायक चेतराम के साथ जिलाधिकारी से मिले और बकाया देयकों का ब्याज सहित भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्र में पूर्वकर्मचारियों ने बताया कि पुवायां कि किसान सहकारी चीनी मिल को वर्ष 2010 में बंद कर दिया गया था। मिल बंद होने के बाद वीआरएस की घोषणा की गई थी। लगभग साढ़े चार सौ कर्मचारियों ने 15 नवंबर 2011 को वीआरएस ले लिया था। कर्मचारियों को भविष्य निधि, बैठकीय भत्ता, बोनस का भुगतान नहीं किया गया और कहा गया कि भविष्य निधि ब्याज की गणना होने के बाद दिया जाएगा। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो वह लोग हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की शरण में गए। भुगतान का आदेश होने के बाद भी राशि नहीं मिली तो अवमानना याचिका दाखिल की।
चीनी मिल जीएम ने हाईकोर्ट में धन होन को हलफनामा भी दिया है। चेक लेने जाने पर केवल मूलधन देने की बात कही गई। पूर्वकर्मियों ने ब्याज सहित भुगतान दिलाने की मां की है। डीएम से मिलने के समय विधायक के साथ सर्वेश शुक्ला, सतीशचंद्र, रामेंद्र पाल, रामू, बिजेंद्र शुक्ला, हीरालाल सहित तमाम पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें