फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदामा विद्या स्थली में शुल्क को लेकर फिर हंगामा

Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में अभिभावकों ने घंटों लगाया जाम 
नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, वार्षिक शुल्क आधा होने पर हुए राजी

डॉ. सुदामा प्रसाद विद्या स्थली में वार्षिक शुल्क को लेकर अभिभावकों ने शनिवार को फिर हंगामा काटा। चिलचिलाती धूप में घंटों स्कूल के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। सैकड़ों अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए शुल्क कम करने की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से बातचीत कर एक-दूसरे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभिभावक शुल्क करने के लिए अड़े रहे। वहीं स्कूल प्रबंधन ने अपनी बात रखी। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने अभिभावकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। लंबी बातचीत के बाद वार्षिक शुल्क आधा किए जाने पर ही मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

गौरतलब है सुदामा विद्या स्थली में शुल्क को लेकर इससे पहले भी अभिभावक प्रदर्शन कर हंगामा काट चुके हैं। तब मामला डीएम तक पहुंचा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से शनिवार को शुल्क को लेकर फिर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय आदि मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने जाम लगा दिया, जिससे चिलचिलाती धूप में राहगीर खूब परेशान हुए। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रबंध निदेशक शशि खरे, प्रधानाचार्य साधना अग्रवाल आदि से वार्ता कर जैसे-तैसे वार्षिक शुल्क चार हजार से घटाकर दो हजार किए जाने के लिए उन्हें राजी किया। शुल्क आधा होने पर ही अभिभावक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें