शाहजहांपुर। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि निस्संदेह यात्रा कठिन हो सकती है, किंतु अंत में मिलने वाली सफलता नितांत सुखद होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने पीछे कर्तव्य का एक अद्वितीय पथ छोड़ें।
वह स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जीवन की स्थिति यह हो चुकी है कि हमें केवल आगे बढ़ना है, वापस आने का कोई विकल्प हमारे पास नहीं है। प्रत्येक अवसर अपने साथ चुनौतियां लेकर आता है।
वाणिज्य संकाय अध्यक्ष एवं उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व प्राचार्य डॉ.अवनीश मिश्र ने कहा कि कुशल नेतृत्व का अभाव उद्योगों को प्रभावित कर रहा है। इस बीच एमकॉम तृतीय सेमेस्टर में शगुन प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय व शौर्य दीक्षित के तृतीय रहने पर सम्मानित किया गया।
एमकॉम प्रथम सेमेसटर में दक्ष अग्रवाल प्रथम, दृष्टि यादव द्वितीय, स्वाति वर्मा तृतीय, बीकॉम पंचम सेमेस्टर में आकर्षि रावत प्रथम, आयुषी गुप्ता द्वितीय, आद्या गुप्ता तृतीय, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में अनुराग गुप्ता प्रथम, अमन गिरि द्वितीय व अलीफिये तृतीय रहीं। एमकाॅम प्रथम सेमेस्टर में श्रेया यादव को प्रथम, मानस मेहरोत्रा को द्वितीय व रौनक अरोड़ा को तृतीय रहने पर सम्मान मिला।
डॉ.शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में आभार विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जयशंकर ने व्यक्त किया। प्रो. देवेंद्र सिंह, डॉ.अर्चना गर्ग, डॉ.बलवीर शर्मा, डॉ.राजीव कुमार, डॉ. गौरव शर्मा, बृजलाली, डॉ.सुखदेव, डॉ. मोहिनी शंकर आदि मौजूद रहे।