फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता होगी। उसके विजेता को फाइनल मुकाबले में शामिल होने का मौका मिलेगा। विजेता को 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। हर ग्रुप में न्यूनतम पांच और अधिकतम दस प्रतिभागी अनिवार्य हैं। वह शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, देशभक्ति गीतों पर ही प्रस्तुति देंगे। विकासखंड स्तर पर आठ मई को प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक विकासखंड से एक विजेता टीम और नगर क्षेत्र की तीन विजेता टीमें जनपदीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
डीआईओएस ने बताया कि नगर क्षेत्र की प्रतियोगिता पीएमश्री जीआईसी में होगी। इसके बाद 15 मई को जीआईसी में ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। द्वितीय विजेता को 20 हजार, तृतीय और 15 और सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें