फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों को उद्यम लगाने की योजनाओं की देंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवीन सभागार में बुधवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को नया उद्यम शुरू करने और मौजूदा कारोबार का विस्तार करने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। समापन पर कुलपति प्रो. पीबी सिंह प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. देवेंद्र सिंह और डॉ. अंकित अवस्थी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें