शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत सोमवार को धन्वंतरि प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा ने बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। लेखा सहायक अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। संवाद