फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद कौशल का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
दून इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत करते जेसीआई के सदस्य। स्रोत : जेसीआई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जेसीआई की ओर से दून इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और प्रभावी संवाद कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रेनर अनुज गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रभावी पब्लिक स्पीकिंग की तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, मंच पर प्रभावी ढंग से बोलने, सही बॉडी लैंग्वेज, आवाज के उतार-चढ़ाव और श्रोताओं से बेहतर संवाद के टिप्स दिए। ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों को मंच पर पब्लिक स्पीकिंग का अवसर दिया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नवनीश कटियार, सचिन बाथम, ट्रेजरार अमन मलिक, जॉइंट सेक्रेटरी अमित वर्मा, भुवन बंसल, विपिन रस्तोगी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें