शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में गंगा स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की प्रधानाचार्य उज्ज्वला मिश्रा की अध्यक्षता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें अर्पिता मिश्रा, यशोदान दिनकर व श्रेयांशी द्विवेदी विजेता रहे। जिला परियोजना अधिकारी डॉ.विनय कुमार सक्सेना ने परियोजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पंकज, हिमांशु, अभिषेक, अनुभव सिंह, कमल सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संवाद