फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भैंसी नदी की जमीन पर किया अवैध कब्जा, एडीएम ने आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाई रिपोर्ट

Tue, 14 Oct 2025 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार गांव रसूलपुर क्षेत्र की भैंसी नदी में मौके पर पहुंचे और जांच की तो गांव सकरापुर निवासी अता हुसैन का अवैध कब्जा पाया गया।
विज्ञापन
एडीएम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां तहसील क्षेत्र में भैंसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर तहसील प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद कब्जेदार को पकड़कर थाने पहुंचाया। मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


कई वर्षों से सूखी पड़ी भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लाखों रुपये खर्च करके अभियान चलाया था। नदी की जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर जेसीबी से खोदाई कराई थी। पुनर्जीवित अभियान में लोकभारती संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में सहयोग किया था। भैंसी नदी में पानी नहीं आने से लोगों ने फिर से कब्जा शुरू कर दिया। 

लोकभारती संस्था के पदाधिकारियों ने 15 दिन पूर्व मामले की शिकायत पुवायां तहसील प्रशासन से की थी, लेकिन तहसील के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को अवगत कराया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


कब्जेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार गांव रसूलपुर क्षेत्र की भैंसी नदी में मौके पर पहुंचे और जांच की तो गांव सकरापुर निवासी अता हुसैन का अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद एडीएम ने अता हुसैन को मौके पर बुलाकर पकड़ने के बाद थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल शोभित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें