अंटा चौराहे पर यातायात संचालन करती छात्रा। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा व जागरूकता के अंतर्गत अंटा चौराहा पर तक्षशिला स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं भी चौराहे पर यातायात संचालन किया। उनके साथ टीएसआई विनय पांडेय भी रहे। उनके सवालों के जवाब भी दिए गए। टीएसआई ने आमजन से यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की।
बिना हेलमेट 300 वाहनों के किए चालान
नगर के अंदर दो पहिया वाहन पर हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वालों के बुधवार को कई जगह पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंट पर चालान किए गए। सीओ से लेकर यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है, ताकि लोग हेलमेट को अपनी आदत में ला सकें। टीएसआई ने बताया कि पूरे दिन में तीन सौ वाहनों के चालान किए गए हैं। संवाद